बिहार के दानापुर रेल मंडल में पहले अंतर्राष्ट्रीय स्तर के नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट की सुविधा हुई उपलब्ध | New India Times

अतिश दीपंकर, पटना (बिहार), NIT; ​बिहार के दानापुर रेल मंडल में पहले अंतर्राष्ट्रीय स्तर के नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट की सुविधा हुई उपलब्ध | New India Times
बिहार के दानापुर रेल मंडल के अधिकारी क्लब में दानापुर मंडल में खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन हेतु पहले अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट पर खेल की शुरूआत की गई।
इस नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट पर दो दिवसीय अंतर्मंडलीय टूर्नामेंट (युगल) का शुभारम्भ श्री एल.सी.त्रिवेदी, महाप्रबंधक/पूर्व मध्य रेल /हाजीपुर द्वारा श्री सुधांशु शर्मा/अध्यक्ष, पूर्व मध्य रेल क्रीड़ा संघ सह वरिष्ठ उप महाप्रबंधक/हाजीपुर, श्री अनिल शर्मा/ प्रमुख मुख्य यांत्रिक अभियंता/हाजीपुर एवं श्री रंजन प्रकाश ठाकुर/मंडल रेल प्रबंधक/दानापुर की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।​बिहार के दानापुर रेल मंडल में पहले अंतर्राष्ट्रीय स्तर के नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट की सुविधा हुई उपलब्ध | New India Times
विदित हो कि मंडल रेल प्रबंधक मंडल के सर्वांगीण  विकास यथा कर्मचारियों एवम अधिकारियों की मूलभूत सुविधाओं, कर्मचारियों की व्यक्तिगत सुविधाओं, रेल आवास के बेहतर रख-रखाव, साफ-सफाई इत्यादि हेतु नित नए आयाम स्थापित करने की ओर निरंतर अग्रसर हैं। इसी क्रम में मंडल में खेल को बढ़ावा देने हेतु अधिकारी क्लब में स्थित स्विमिंग पूल तथा बैडमिंटन कोर्ट को खेल विशेषज्ञों को कुछ निर्धारित शर्तों के तहत दिए जाने पर भी विचार किया जा रहा है, जो रेल कर्मचारियों एवम अधिकारियों के बच्चों को निःशुल्क तथा बाहरी लोगों से न्यूनतम निर्धारित शुल्क लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। ​बिहार के दानापुर रेल मंडल में पहले अंतर्राष्ट्रीय स्तर के नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट की सुविधा हुई उपलब्ध | New India Timesइस युगल टूर्नामेंट में पहला मैच मुख्यालय हाजीपुर तथा निर्माण संगठन बीच खेला गया, जिसमें निर्माण संगठन 3 मैचों में 2 मैच जीतकर विजयी रहा। 

इस टुर्नामेंट में मुख्यालय हाजीपुर, निर्माण संगठन, दानापुर मंडल, समस्तीपुर मंडल, सोनपुर मंडल, धनबाद मंडल एवं मुगलसराय मंडल के 16 टीमों के कुल 32 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
इस टूर्नामेंट का समापन शनिवार 19/5/18 को होगा। इस अवसर पर श्री अतुल प्रियदर्शी/अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्र्फा),श्री अरविन्द कुमार रजक/अपर मंडल रेल प्रबंधक(परिचालन),श्री अजीत कुमार झा/महाप्रबंधक के सचिव,श्री राजेश कुमार/मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सहित दानापुर मंडल के सभी शाखा अधिकारी मौजुद थे। मंच का संचालन श्री शैलेन्द्र कुमार, सहायक मंडल क्रीड़ा अधिकारी सह सहायक मंडल वित्त प्रबंधक द्वारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version