अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
भोपाल एसपी साउथ राहुल कुमार लोढा ने शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को बताया कि आरोपी राजाराम मेवाड़ा पिता करण सिंह मेवाड़ा उम्र 45 वर्ष निवासी गोलूखेड़ी इछावर सीहोर ने अपनी पत्नी की हत्या उसके चरित्र पर शक होने के कारण की थी। मुखबिर की सूचना पर 24 घंटों के अंदर आरोपी राजाराम को प्रभात पेट्रोल पंप कलारी के पास से पकड़ा गया है। राजाराम को पड़ोस में रहने वाले बबलू नामक युवक के साथ उसकी पत्नी के साथ नाजायज संबंध होने का शक था और घटना की रात राजाराम ने पत्नी को बबलू के साथ देखा था। गुस्से में आकर उसने पत्थर और हथौड़ी मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके बाद राजाराम ने पत्नी की लाश खाली कमरे में फेंक दी थी। घटना के दिन से ही बबलू लोधी निवासी ललितपुर उत्तर प्रदेश फरार चल रहा है। बबलू की तलाश जारी है। जल्द उसे हिरासत में लिया जाएगा।
