तेज रफ्तार बस पेड से टकरा कर खाई में गिरी, एक की मौत, लगभग 50 यात्री घायल, परमिट से अधिक सवारियां भरने से हादसे की शिकार हो रही हैं प्राइवेट बसें | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT; 

तेज रफ्तार बस पेड से टकरा कर खाई में गिरी, एक की मौत, लगभग 50 यात्री घायल, परमिट से अधिक सवारियां भरने से हादसे की शिकार हो रही हैं प्राइवेट बसें | New India Times​सीतापुर जिला के थाना तालगांव क्षेत्र के धोधी पारा के पास एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी जिसमें जहां एक यात्रीकी मौके पर मौत हो गई वहीं 50 से अधिक यात्री घायल हो गए जिसमें लगभग एक दर्जन लोगों की हालत गंभीर है।
 इस बस हादसे में समाचार लिखे जाने तक एक युवक की मौके पर मौत हुई जबकि एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए इसके अलावा लगभग 40 अन्य लोग घायल हैं।, सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ​तेज रफ्तार बस पेड से टकरा कर खाई में गिरी, एक की मौत, लगभग 50 यात्री घायल, परमिट से अधिक सवारियां भरने से हादसे की शिकार हो रही हैं प्राइवेट बसें | New India Times

परमिट से अधिक सवारियां भरने के कारण हादसों का शिकार हो रहे हैं प्राइवेट बस, बस यूनियन करते हैं मनमानी

जिस तरह से दिन प्रतिदिन प्राइवेट बसों के हादसे हो रहे हैं और इन हादसों पर जिम्मेदार मौन धारण किए हुए हैं इस मौन की वजह से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। प्राइवेट बस यूनियन अपनी मनमानी कर रहा है और जिम्मेदार हाथ पर हाथ रख कर बैठे हुआ है। अभी कुछ दिन पूर्व बिसवां रोड पर एक बस अनियंत्रित होकर शारदा सहायक पोषक नदी में जा गिरी थी, वही आज सीतापुर रोड पर एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई। प्राइवेट बस यूनियन इस तरह मनमानी कर रहा है कि परमिट से ज्यादा सवारियां भर रहा है जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना तो करना पड़ रहा है साथ में इस तरीके के हादसे भी सामने आते रहते हैं। दिनांक 17-05-2018 को प्रातः काल में सीतापुर से लहरपुर आ रही एक प्राइवेट बस पेड़ से टकराई जिसमें कई लोगों की मौके पर मृत्यु हुई दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए और करीब कई दर्जन लोग अन्य घायल हुए आखिर कब तक इस तरह से लोग अपनी जान से हाथ धोते रहेंगे, आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन है???

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version