होमगार्ड जवान की गोली मारकर कर हत्या | New India Times

अनुज ओझा, भिंड ( मप्र ), NIT; ​होमगार्ड जवान की गोली मारकर कर हत्या | New India Timesभिंड के देहात थाना इलाके के हेवतपुरा गांव में रहने वाले होमगार्ड सैनिक राजेंद्र सिंह यादव की कुछ अज्ञात बदमाशों लोगों ने घेर कर गोली मार कर हत्या कर दी है। मृतक राजेंद्र के भतीजे शिवकुमार यादव के मुताबिक गांव हेवतपुरा से राजेंद्र यादव तैयार होकर ड्यूटी करने जिला न्यायाधीश के बंगले को ड्रेस पहनकर निकल ही रहे थे कि गांव के ही भीम यादव और उस के कुछ अन्य सहयोगियों ने गांव में ही दरवाजे पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दीं, जिसमें से दो गोली चाचा राजेंद्र यादव को लगी है। फायरिंग करने बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं। ​होमगार्ड जवान की गोली मारकर कर हत्या | New India Timesघायल राजेंद्र को जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिवकुमार की मानें तो भीम यादव गांव में काफी वर्चस्व रखता है और वह चाहता है कि गांव के सभी लोग उसकी गुलामी करें और उसकी बात मानें, पर हम ऐसा नहीं करते थे जिससे उसने हमारे साथ ऐसा काम किया कि हमारे चाचा की गोली मार कर दी है।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी तक सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version