सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT;
बीएचईएल भोपाल के गेट नम्बर 6 के पास स्थित गोल्डन जुबली ब्लॉक के करीब एक युवक की खोपड़ी बुधवार दोपहर पेड़ से लटकी हुई मिली है जिससे आसपास में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार एक मोटी रस्सी के सहारे युवक की खोपड़ी को पेड़ से लटकाया गया था। युवक की खोपड़ी मिलने की सूचना पर गोविंदपुरा पुलिस मौके पर पहुंची है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक किसी ने इस युवक की खोपड़ी को हत्या करके उसके धड़ से खोपड़ी को अलग कर पेड़ पर लटकाया था। खोपड़ी काफी हद तक ऐसी स्थिति में है, जिससे उसकी पहचान आसानी से हो सकती है। एकाएक पेड़ पर लटकी खोपड़ी देखकर आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने फोन पर पुलिस को नर खोपड़ी की सूचना दी। मौके पर पहुंची गोविंदपुरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
