तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT;
रविवार की शाम ग्राम पठारी के पास हुई दो बाइक की भीषण भिड़ंत के बाद उनमें आग लग गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक चालाकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उन पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल होएगए हैं, जिन्हे भोपाल रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम करीब 7 बजे ग्राम टापरा पठारी के पास दो बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि, दोनों बाइकों में आग लग गई। दुर्घटना में रायसेन से अपने गांव अमरावाद डेम जा रहा 30 वर्षीय मुकेश पुत्र बृन्दावन लोधी, गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं उसके साथ बाइक पर जा रहे उसके दोस्त अमरावाद निवासी सुनील आदिवासी की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं सामने की बाइक पर सवार बैतूल निवासी पांडुरंग नाम के युवक की भी मौत हो गई व उसका साथी आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया है।
