मप्र बोर्ड परीक्षा रिजल्ट: निजी स्कूलों में सिटी सेंट्रल ने एक बार फिर से मारी बाजी | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT; 

मप्र बोर्ड परीक्षा रिजल्ट: निजी स्कूलों में सिटी सेंट्रल ने एक बार फिर से मारी बाजी | New India Times​जिले की मेरिट लिस्ट में पढ़ाई के क्षेत्र में अव्वल काम करने वाले सिटी सेंट्रल स्कूल ने एक बार फिर से अपनी सिद्धस्थता स्थापित की है। स्कूल के हाईस्कूल की छात्रा कु. सिया गुप्ता (483) पुत्री राकेश गुप्ता और छात्र जितेंद्र सिंह बघेल (482) पुत्र महेंद्र सिंह बघेल ने क्रमशः द्वतीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया है। चूंकि पहले स्थान पर शासकीय स्कूल अमायन के छात्र नरेंद्र है इसलिए हाईस्कूल में जिले में निजी स्कूलों की श्रेणी में सिटी सेंट्रल स्कूल ने बाजी मारने का काम किया है। इसी प्रकार इंटरमीडिएट के रिजल्ट में कॉमर्स संकाय में निधि जैन (446) पुत्री किशोर जैन ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है तो वहीं मैथ और बायो संकाय में दिव्या राजावत (473) पुत्री ब्रजेश सिंह राजावत ने जिले में तृतीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया है स्कूल के मेरिट में आने वाले इन 4 छात्र-छात्राओं के अलावा प्रत्येक सफल होने वाले छात्र छात्राओं को स्कूल के चेयरमैन श्री राजेश शर्मा ने परिजनों सहित बधाई और शुभकामनाएं दी हैं और सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है । सभी सफल विद्यार्थियों को विद्यालय के प्राचार्य श्री हरिभान सिंह गहरवार, रवी जैन, बीएस पाल, आलोक शर्मा व पुनीत शर्मा सहित समस्त स्टाफ ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version