साढे चार किलोग्राम गांजे के साथ गांजा तस्कर गिरफ्तार  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​साढे चार किलोग्राम गांजे के साथ गांजा तस्कर गिरफ्तार  | New India Times
भोपाल के छोला मंदिर थाना पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से लगभग साढ़े चार किलोग्राम गांजा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना छोला मंदिर की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक भानपुर स्थित बृज के नीचे कलारी के पास एक बैग में गांजा लिये हुये किसी का इन्तेज़ार कर रहा है। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मुखबिर के बताये गये हुलीये के आधार पर युवक को पकड़ कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से चार किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गये युवक ने अपना नाम साधुराम भानुआ 35 वर्ष पुत्र पवित्रा भानुआ निवासी डोडू कटेंगा जिला कालाहांडी ओडीशा बताया है।

थाना छोला मंदिर की पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

By nit

Exit mobile version