कलेक्टर श्री के.वी.एस चौधरी ने की समीक्षा बैठक, संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश | New India Times

अविनाश द्विवेदी/शेरा मिश्रा, कटनी (मप्र), NIT; ​कलेक्टर श्री के.वी.एस चौधरी ने की समीक्षा बैठक, संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश | New India Timesकलेक्टर श्री केवीएस चौधरी ने समय सीमा की बैठक में जिले के विभागीय अधिकारियों के कार्यो की विषयवार समीक्षा की, तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में जनशिकायत, सी.एम.हेल्प लाईन एवं समयावधि पत्रों की समीक्षा करते हुये प्रकरणों के निराकरण हेतु अधिकारियों को हिदायत दी। बैठक में सीईओ फ्रेंक नोबल एवं अपर कलेक्टर उमा माहेश्वरी, सभी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।        

   टीएल बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना पर किये गये कार्यों की विभिन्न विभागों से समीक्षा की साथ ही विभागीय अधिकारियों का कार्य में प्रगति लाने हेतु दिशा निर्देश भी दिया। टीएल बैठक में उन्होंने जिले में कार्यरत आधार सेंटरों के बारे में भी जानकारी ली एवं आधार सेंटरों में कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी तैयार कराने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर केवीएस चौधरी ने निःशुल्क साईकल वितरण के बारे में जानकारी लिया था जिन विद्यालयों में साइकिल वितरण शेष रह गया है उन्होंने जल्द से जल्द साईकिल वितरण कार्य पूर्ण करने की बात कही।​कलेक्टर श्री के.वी.एस चौधरी ने की समीक्षा बैठक, संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश | New India Timesसमय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने कर्मकार मंडल राशि वितरण का कार्य पूर्ण न होने पर नाराजगी व्यक्त की साथ ही आगामी समय सीमा की बैठक के पूर्व राशि वितरण कार्य को पूरा करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही ऐसे पेंशनर्स जिनके बैंक खाता फ्रीज होने के कारण उन्हें पेंशन का भुगतान नहीं हो पा रहे। उनसे आधार कार्ड की कॉपी लेकर पेंशन भुगतान की कार्यवाही करने के लिए भी कलेक्टर ने कहा। समय सीमा की बैठक में सीएम घोषणाओं, पट्टा वितरण की स्थिति, वनाधिकार पट्टे, उपर्जाजन केन्द्रों पर परिवहन एवं भुगतान की स्थिति, भंडारण व्यवस्था एवं आर्थिक सहायता के प्रकरणों पर भी कलेक्टर केवीएस चौधरी ने विस्तार से समीक्षा की एवं कार्य में प्रगति लाने के निर्देश भी दिए।

   समय सीमा की बैठक में लंबित आवेदन की समीक्षा के दौरान के तालाब निर्माण के कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीडीएस भवन निर्माण, नलजल योजनाओं के संधारण के कार्यों को नियमित रूप से फालो करते  काम चालु कराने के निर्देश भी कलेक्टर केवीएस चौधरी ने अधिकारियों को दिए। बैठक में ही जाति प्रमाण की प्रगति रिपोर्ट की निर्धारित लक्ष्य एवं वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्य में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया।

By nit

Exit mobile version