अमलैहडा गांव में 20 दिनों से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन, 30 टीमों ने लिया था हिस्सा | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT; 

अमलैहडा गांव में 20 दिनों से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन, 30 टीमों ने लिया था हिस्सा | New India Times​भिण्ड जिला के अटेर क्षेत्र के अमलैडा गांव में बजरंग क्रिकेट क्लब के द्वारा पिछले 20 दिनों से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का आज समापन हुआ। इस टूर्नामेंट में 30 टीमों ने भाग लिया था।

20 दिवसीय क्रिकेट मैच में ऐतहार टीम ने फाइनल मैच जीता व उपविजेता के रूप में अमलैहडा की टीम रही।मुख्य अतिथि के रुप में पूजा हीरेन्द्र प्रताप सिंह नरवरिया जनपद सदस्य पुर के द्वारा आज जीतने वाली टीम को 3100 रु और उपविजेता को 2100 रु और साथ ही दोनों टीमों के सभी खिलाडीयो को ड्रेस भी भेंट की गई। इसी बीच हीरेन्द्र प्रताप का स्वागत किया गया और उन्होंने अमलैहडा गांव के युवाओं को टूर्नामेंट के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया और मंच से कहा कि हार जीत तो जीवन में लगी रहती है लेकिन कभी भी मेहनत करने वाले कि हार नही होती, इतना ही नही उन्होंने एक संदेश और दिया कि आज हाई स्कूल का रिजल्ट घोषित हुआ है, जिसमें जो भी बच्चे अनुत्तीर्ण हुए हैं वह अपनी हार मेहसूस न करें बल्कि और अधिक मेहनत करें और अगले वर्ष उम्मीद से भी अच्छा रिजल्ट दें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version