गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; 
कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौथियाना निवासी रिटायर्ड शिक्षक के बंद मकान का ताल तोड़कर चोरों ने सात लाख रुपए के माल पर हाथ साफरकर दिया है। रिटायर्ड शिक्षक के पुत्री की दो माह बाद शादी होनी है।
मिली जानकारी के अनुसार कटरा रोड स्थित मोहल्ला चौथियाना निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक शरदचन्द्र श्रीवास्तव विगत शाम परिजनों के साथ अपने पैतृक गांव जिनौरा थाना बेवर गए थे। मकान में कोई न होने के कारण ताला लगा हुआ था।
चोरों ने रात्रि में किसी समय ताला तोड़कर घर में रखी लगभग दो लाख रुपए की नकदी, दस तोला सोना, 500 ग्राम चांदी के जेवर, दो मोबाइल फोन व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा पड़ा देखा तो घटना की जानकारी शरदचन्द्र को फोन द्वारा दी। सूचना पर पहुंचे गृह स्वामी ने चोरी गए सामान की कीमत सात लाख रुपए से अधिक बताते हुए चोरी की तहरीर पुलिस थाने में दी है। सेवानिवृत्त शिक्षक की पुत्री की शादी आगामी 18 अप्रैल को होनी है। कोतवाली प्रभारी भावनाथ चौधरी ने बताया कि मामला दर्ज कर चोरों का पता लगाया जा रहा है।
