नवजीवन सहायतार्थ संगठन ने गरीब बेटी की शादी में मदद कर कायम की इंसानियत की मिसाल | New India Times

अविनाश द्विवेदी,भिंड (मप्र), NIT; 

नवजीवन सहायतार्थ संगठन ने गरीब बेटी की शादी में मदद कर कायम की इंसानियत की मिसाल | New India Times​एक गरीब मजदूर की बिटिया की शादी में सामाजिक कार्यकताओं ने ऐसा सहयोग किया कि जहाँ बिटिया रीना के चेहरे पर खुशी दौड़ पड़ी वहीं पिता श्री कृष्ण धाकड़ और मां रेशमा की आखों से तो आंशू ही झलक पड़े।

दरअसल पाली के मातापुरा के रहने वाले धाकड़ दंपति की 6 बेटियां हैं जिनमें से दूसरे नम्बर की रीना की आज शादी है। भिण्ड जिले में रक्तदान के क्षेत्र में कार्यरत नवजीवन सहायतार्थ संगठन को जब इस बात की भनक पड़ी कि पाली के श्री कृष्ण धाकड़ की बिटिया की शादी है और शादी करने के लिए कोई खास इंतजामात नहीं है तो नवजीवन परिवार की प्रमुख नितेश जैन ने अपने तमाम सहयोगियों को सक्रिय किया और कुछ पैसा जुटाकर शादी मैं दान-दहेज का सामान खरीदा, जिसमें एक अलमारी, एक कूलर, दहेज के बर्तन, एक मशीन, बेड और गद्दे सहित कुछ साड़ियां, कपड़े  और  रुपए पाली पहुंचकर बिटिया रीना की शादी में सहयोग दिया। इन सहयोग करने वालों में सबसे प्रमुख 11 हजार रुपए सारथी कंस्ट्रक्शन कंपनी के चेयरमैन अशोक भारद्वाज, जसवंत एजुकेशन एन्ड सोशल वेल्फेयर सोसायटी समिति से अध्यक्ष अनिल मैथिल, राजेन्द्र गुर्जर, धर्मेंद्र ओझा, निशचल ओझा, शैलेश तिवारी, राजीव भदौरिया,  श्री सदगुरू सेवा समिति के दिनेश उपाध्याय, राजीव शर्मा, राजेश प्रजापति, गिरधारीलाल, राजवीर भदौरिया, व योगेंद्र यादव सहित नवजीवन परिवार से आलोक दैपुरिया, गणेश भारद्वाज, अमित जैन, स्नेहलता जैन, ऋषिका जैन, अशोक सोनी निडर, अजीत जैन व धीरसिंह आदि प्रमुख हैं।

शासन की आवास योजना है दरकार

प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री आवास योजना सहित गरीब परिवारों के लिए जमीन या मकान मुहैया कराने की सरकार की तमाम योजनाएं चल रही है लेकिन श्री कृष्ण धाकड़ परिवार को BPL कार्ड होने के बावजूद भी कच्ची झोपड़ी में ही रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। धाकड़ ने बताया कि BPL कार्ड तो है, शासन की गैस योजना का भी लाभ मिला है लेकिन मेरी कच्ची झोपड़ी पर एक पक्का कमरा बन जाए तो बेहतर होगा, मुझे इस योजना का लाभ अभी तक नहीं मिल सका है।

By nit

Exit mobile version