देशी रिवाल्वर व जिंदा कारतूस के साथ मध्यप्रदेश का युवक गिरफ्तार | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT; ​देशी रिवाल्वर व जिंदा कारतूस के साथ मध्यप्रदेश का युवक गिरफ्तार | New India Timesएक बार फिर पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय एक आरोपी को हथियार समेत गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। 

पुलिस ने सेंधवा मध्यप्रदेश निवासी को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से एक देसी तमंचे के अलावा दो ज़िंदा कारतूस भी बरामद किया है। सीएसपी सचिन हिरे के जांच दल ने अवैध हथियार रखने के मामले में अपराध का पंचीकरण देवपुर पुलिस स्टेशन में कराया है। पुलिस ने इसे बड़ी कार्रवाई बताया तथा जांच में इस अंतर्राज्यीय हथियार खरीदी बिक्री गिरोह का फंडाफोड़ होने की उम्मीद जताई है।

सीएसपी सचिन हिरे को गुप्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि मध्यप्रदेश बडवानी ज़िले की सेंधवा तहसील क्षेत्र से पवन राजकुमार पाटील (25) बस में सवार होकर धुलिया अवैध हथियारों की सप्लाई करने आने वाला है,  सूचना के आधार पर देवपुर बस स्टैंड पर स्वयं सीएसपी हिरे पुलिस निरीक्षक दत्ता पवार तथा तैनात पुलिसकर्मियों ने मुखबिरी की निशान दही के अनुसार संदेहास्पद हरकत करने वाले व्यक्ति का नाम पता पूछा और थैली की तलाशी ली तो उसमें एक बीस हजार रुपये मूल्य की रिवाल्वर तथा दो कारतूस बरामद हुए।
इस कारवाई को पुलिस अधीक्षक एम राम कुमार तथा अपर पुलिस अधीक्षक विवेक पानसरे के मार्गदर्शन में सीएसपी हिरे के जांच टीम पुलिस उप निरीक्षक स्वप्नील कोळी, असई मोरे, पुलिस हेड कांस्टेबल योगेश शिरसाठ ,पोना मोहंमद मोबिन पुलिस नायक योगेश चव्हाण,पुलिस कांस्टेबल किरण साळवे रमाकांत पवार पंकज खैरमोडे आदि ने सफलतापूर्वक संपन्न की अवैध हथियार रखने के जुर्म में देवपुर पुलिस स्टेशन में पवन पाटील को गिरफ्तार कर मामल दर्ज कराया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version