अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में बीते दिनों बबली उर्फ चांदनी नामक महिला की बड़ी बे रहमी से हत्या कर दी गई थी जिस का खुलासा आज एसपी साउथ राहुल कुमार लोढा ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में की है।
एसपी लोढा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि आरोपी की पहचान गुड्डू उर्फ कुरवान सिंह चौहान निवासी ईश्वर नगर के रूप में हुई है। आरोपी गुड्डू ने बीते 3 मई की दोपहर अपनी पत्नी बबली उर्फ चांदनी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। मृतिका बबली करीब आठ साल से अपने पहले पति से अलग होकर बेटे कुणाल के साथ अपनी मां सुमन बाई के साथ रह रही थी। इसी दौरान चांदनी की पहचान गुड्डू चौहान से हुई थी। चांदनी ने गुड्डू के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी भी की थी। घरेलू विवाद के चलते गुड्डू ने चांदनी की हत्या की थी। एसपी लोढा का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
