गलत दवा देने के कारण मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​​​

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में डीआई जी बंगला स्थित शिव मेडिकल संचालक के खिलाफ ग़लत दवा देने के कारण थाना गौतम नगर में मामला दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक फहीम पुत्र बन्ने खाँ 30 वर्ष मकान नम्बर 61 गली नम्बर 01 पानी की टंकी के पास नारियल खेडा के निवासी हैं।​​गलत दवा देने के कारण मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज | New India Times

इन्हों ने थाना गौतम नगर में शिकायत दर्ज कराई है कि मेरा लड़का आलीशान 3 वर्ष का है, जिसकी दिनांक 21/11/2016 को तबियत ख़राब होने से मैंने अपने बच्चे को हमीदिया हॉस्पिटल में दिखाया था,  तो वहाँ के डॉक्टर ने बच्चे को प्रिस केप्सन में चेहरे व शरीर पर DESONIDE टियूब लगाने के लिये लिखा था,  जो मैंने डीआई जी बंगला बैरसिया रोड स्थित शिव मेडिकल स्टोर से 356 रूपये में खरीदी थी।​जिसको मैंने जब बच्चे के हाथों और चेहरे पर लगया तो थोड़ी देर बाद लाल लाल रंग के चकते हो गये।​गलत दवा देने के कारण मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मामला दर्ज | New India Times


तुरंत मैंने एल बी एस हॉस्पिटल में दिखाया तो वहाँ के डॉक्टर ने बताया कि मेडिकल वाले ने लिखी गई दवा न देकर दूसरी दवा डेरोविन दे दी है, जिस कारण शरीर व चेहरे पर घाव हो गया है। फहीम द्बारा जाँच कर उचित कार्यवाही की मांग की गयी है।​ थाना गौतम नगर की पुलिस ने बताया कि मेडिकल संचालक के खिलाफ धारा 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल जाँच की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version