किसानों के नाम पर गेहूं लाने वालों से सख्ती से निपटें: कलेक्टर | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT; 

किसानों के नाम पर गेहूं लाने वालों से सख्ती से निपटें: कलेक्टर | New India Times​समर्थन मूल्य पर वास्तविक किसानों से ही गेहूं की खरीदी करें, किसानों के नाम पर गेहूं लाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये, यह निर्देश कलेक्टर राहुल जैन ने गेहूं उपार्जन की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने गेहूं उपार्जन केन्द्रों के समीप स्थित गोदामों में रखे गेहूं का सत्यापन कराने की हिदायत भी दी। सत्यापन का कार्य राजस्व व खाद्य विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से करेंगे।

बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में हुई बैठक में कलेक्टर ने जोर देकर कहा कि पंजीकृत और सत्यापित किसानों से ही खरीदी हो, यदि किसी भी केन्द्र पर गड़बड़ी पाई गई तो खरीदी केन्द्र के प्रभारी सहित संबंधित अधिकारियों को जवाबदेह मानकर कठोरतम कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि शेष बचे जिन किसानों को गेहूं लाने के लिये एमएमएस भेजे जा चुके हैं, उनसे टेलीफोन से भी सम्पर्क करें। श्री जैन कहा कि जिन खरीदी केन्द्रों पर अधिकांश किसानों से गेहूँ का उपार्जन हो चुका है और शेष किसान एसएमएस और सूचना के बावजूद गेहूँ नहीं बेचना चाहते वहां के केन्द्र उन स्थानों पर शिफ्ट करें, जिन केन्द्रों पर अभी भी बड़ी सख्यां में कृषकगण समर्थन मूल्य पर गेहूँ बेचने आ रहे हैं। कलेक्टर ने यह भी दोहराया कि हर खरीदी केन्द्र पर किसानों के लिये पेयजल, छाया इत्यादि बुनियादी सुविधाओं का पुख्ता इंतजाम रखें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version