महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस के प्रयासों से ग्राम एमागिर्द की माध्यमिक शाला का हाईस्कूल एवं ग्राम ईच्छापुर की उर्दू हाईस्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ उन्नयन | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT;​महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस के प्रयासों से ग्राम एमागिर्द की माध्यमिक शाला का हाईस्कूल एवं ग्राम ईच्छापुर की उर्दू हाईस्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ उन्नयन | New India Timesमध्यप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के प्रयासों से एवं दीदी के आग्रह पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा स्कूली शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह ने एक और सौगात देते हुए बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत एमागिर्द में स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय आदिलपुरा का उन्नयन हाईस्कूल तथा ग्राम ईच्छापुर की शासकीय उर्दू हाईस्कूल का उन्नयन हायर सेकंडरी में स्वीकृत किया है। इस स्वीकृति पर मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं स्कूल शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। 

उक्त दोनों स्कूलों के उन्नयन पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री राजाराम पाटीदार, जनपद पंचायत अध्यक्ष किशोर पाटिल, जिला पंचायत सदस्य गुलचंद्रसिंह बर्ने, कैलाश यावतकर, युवराज महाजन, रामभाउ सोनवणे, अशोक मिश्रा, योगेश महाजन, वीरेन्द्र तिवारी, गणेश महाजन, विजय सपकाले, किरण बागवान, हाजी शेख शब्बीर, याकुब बागवान, नामदेव महाजन, अशफाक मलिक, अजहर-उल-हक, नजीबउल्ल अंसारी, जिया ईनामदार, शाहेबराव शंखपाल, साजिद खान, मुख्तार खान, भूरा मेम्बर, मकतुम भाई, मजहर भाई, नब्बू भाई, अजहर भाई, आसिफ मेम्बर, मुश्ताक भाई बुरहानपुर जलेबी वाले, शाहिद अंसारी, शब्बीर बेग, किरण बागवान, खलील मेम्बर, शकिला आपा, शब्बर मंत्री, असगर ठेकेदार, अजहर हादी, मुन्ना जेहरी, अफजल मोतिउल्ला, शब्बीर पठान, बबलू पठान, युवराज भील, रामदास सातव, लक्ष्मण वानखेड़े, वामन बारी, संजय पंडित, रामभाउ दबंगे, पुरूषोत्तम पंडित, पंकज वानखेड़े, विकास मानकर, गोकुल वानखेड़े, कृष्णा मानकर, अजीज मियां, निसरीन अली, योगेश महाजन, आदि ने मा.मुख्यमंत्री शिवराजसिंह जी चौहान, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) एवं स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह का आभार व्यक्त करते हुए हर्ष व्यक्त किया। अल्पसंख्यक समुदाय दीदी से यह भी निवेदन करता है कि कमल टाकीज के पास स्थित उर्दू मिडिल स्कूल का का उन्नयन कराने में भी रूचि ले तो यह एक बड़ी सौगात होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version