वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में हो रही मोटरसाइकिल चोरियों की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखीमपुर पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा ने ऑटो लिफ्टरों के खिलाफ़ मुहिम छेड़ी है जिसके अंतर्गत निघासन थाना क्षेत्रके चौकी पढुआ की पुलिस को सफलता हाथ लगी है।
पुलिस को रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली की 6 वाहन चोर दो मोटरसाइकिल पर गजियापुर चौराहे पर मौजूद हैं, फिर क्या था प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव अपने हमराही बल के साथ चौकी इंचार्ज पढुआ व टीम के साथ गजियापुर चौराहे पर दबिश देकर चार शातिर वाहन चोरों को दो चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया जबकि दो चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताया कि यूनुस निवासी डंडूरी मजरा सरपतहा थाना निघासन खीरी के घर पर अन्य जगह की चोरी की हुई मोटरसाइकिल है। जहां से पुलिस ने 11 मोटरसाइकिलों को बरामद किया है। अभियुक्तों ने बताया कि यह मोटरसाइकिल लखीमपुर खीरी बहराइच व सीतापुर से चोरी की हुई है अभियुक्त शातिर वाहन चोर हैं जो मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट व चेचिस नंबर इंजन नंबर बदलकर बेचने का कार्य किया करते थे गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना निघासन पर अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।
