वर पक्ष लेकर नहीं आया बारात, वधू पक्ष करता रहा इंतजार | New India Times

वी.के.,त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​वर पक्ष लेकर नहीं आया बारात, वधू पक्ष करता रहा इंतजार | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के थाना क्षेत्र मितौली के ग्राम गरगटिया निवासी दिनेश कुमार अवस्थी की पुत्री सिधी अवस्थी का विवाह केसरीगंज सीतापुर निवासी अशोक मिश्रा के पुत्र अनुभव मिश्रा के साथ होना तय हुआ था और 5 मई दिन शनिवार को बारात गरगटिया आनी थी, लेकिन वर पक्ष बारात लेकर नहीं आया और कन्या पक्ष के लोग बारात आने इंतजार ही करते रह गए। बारात न आने से कन्या के हाथों में हसरतों की मेंहदी लगी की लगी रह गयी।​वर पक्ष लेकर नहीं आया बारात, वधू पक्ष करता रहा इंतजार | New India Timesप्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिवस ही तिलक समारोह हुआ था। जिसमें वर पक्ष ने तिलक में नगद रूपयों की मांग की थी। कन्या पक्ष ने बताया कि तिलक में 51000 रु0 की मांग वर पक्ष कर रहा था वह पूरी न हो सकने के कारण बारात नहीं और रात्रि लगभग 10 बजे वर पक्ष ने बताया कि बारात नहीं आएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version