मोहम्मदी मंडी समिति में न्यूज कवरेज करने गए पत्रकार से हुई अभद्रता व मारपीट | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​मोहम्मदी मंडी समिति में न्यूज कवरेज करने गए पत्रकार से हुई अभद्रता व मारपीट | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील मोहम्मदी निवासी स्थानीय पत्रकार संजय राठौर जोकि मोहम्मदी मंडी समिति में न्यूज कवरेज करने गए थे, तो वहां पर मौजूद ठेकेदार शकील व उसका पुत्र सलमान तथा अन्य लोग पत्रकार को मारने पीटने लगे तथा उनका मोबाइल जिसमें वहां का वीडियो बनाया था वीडियो डिलीट करके मोबाइल छीन लिया व माइक आईडी भी छीन ली साथ ही मंडी वालों ने लात घूसों से पत्रकार को काफी मारा पीटा उसके बाद प्रेमजीत भार्गव मंडी में आ गए उन्होंने संजय राठौर को बचाया। इस पूरे मामले की सूचना पत्रकार द्वारा स्थानीय थाने पर दे दी गई है तथा मोहम्मदी कोतवाली में पत्रकार का मुकदमा भी दर्ज हो गया है और पुलिस ने कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया है।

 ज्ञात हो कि मंडी समिति में हो रहे भ्रष्टाचार के समाचार बराबर अखबारों में निकल रहे हैं। जहां किसानों के साथ दबंगई दिखाई जाती है तथा उनका गल्ला तोला नहीं जाता है। समाचरों का मंडी वालों पर कोई असर होता दिखाई नहीं दे रहा है। अब देखना है कि मोहम्मदी पुलिस आरोपियों के खिलाफ क्या कार्यवाही करती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version