15 प्रतिबंध गोवंश के साथ दो तस्कर ट्रक समेत गिरफ्तार, सोनगीर थाना पुलिस ने की कार्रवाई | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT; ​15 प्रतिबंध गोवंश के साथ दो तस्कर ट्रक समेत गिरफ्तार, सोनगीर थाना पुलिस ने की कार्रवाई | New India Timesधुले जिले की सोनगीर पुलिस ने दो गोवंश तस्करों को 15 गोवंश के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

मिली जानकारी के अनुसार सोनगीर पुलिस ने ओवर फ्लाई ब्रिज के नीचे एक गोवंश से लदा ट्रक जब्त कर इसमें सवार दो गोतस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ट्रक में बेरहमी से लदे पंद्रह गोवंश को बरामद किया है। पुलिस ने मवेशियों की कीमत लाखों में बताई तथा ट्रक क्रमांक एम एच18 ए ए 7216 को भी  जब्त किया है।​15 प्रतिबंध गोवंश के साथ दो तस्कर ट्रक समेत गिरफ्तार, सोनगीर थाना पुलिस ने की कार्रवाई | New India Timesजानकारी के अनुसार शनिवार की रात एक से डेढ़ बजे के करीब थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर वारे पुलिस बल के साथ थाने के समीप वाहनों की चैकिंग कर रहे थे, इसी बीच पुलिस ने दोडाईचा से धूलिया की ओर एक ट्रक आता देख उसे रोकने का इशारा किया लेकिन ट्रक नहीं रुका। जिस पर पुलिस ने पीछा करके ट्रक को रुकवा लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें में बेदर्दी से 15 गोवंश भरे हुए मिले। पुलिस ने गौतस्करों से गोवंश का परिवहन करने की शासकीय अनुमति के कागजात की मांग की जिसमें दोनों तस्करों ने कागजात दिखाने में असमर्थता दिखाई जिसपर पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रक से 15 बेल तथा बछड़े गोवंश बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना प्रभार ज्ञानेश्वर वारे का कहना है कि घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों के नाम नवाज शाह शमशेर शाह तथा शाहरुख शेख कादर निवासी तिरंगा चौक 80 फ़ीट धुलिया बताए गए हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि ये गोवंश कटान के लिए दोडाईचा से दुनिया नासिक मंडी मुंबई लाए जा रहे थे।

पुलिस ने दोनों पशु तस्करों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस हेड कांस्टेबल शिरीष रंग नाथ भदाणे की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस ने मवेशियों को पांजरा पोल गोशाला में पालन पोषण हेतु भर्ती कराया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version