जब थाने में मिठाई और मालाओं का दौर चला...थानेदार भी पड गए अचंभे में | New India Times

संदीप शुक्ला, गुना (मप्र), NIT; 

जब थाने में मिठाई और मालाओं का दौर चला...थानेदार भी पड गए अचंभे में | New India Times​कैंट थाना क्षेत्र में हुई दो लूट के खुलासे की खबर जैसे ही प्रकाशित हुई कि फरियादी गिरजेश शर्मा निवासी पिपरिया ने कैंट थाना जाकर लूट को ट्रेस करने वाली टीम और कैंट थाना प्रभारी बलवीर सिंह मावई सहित ऐसआई उमेश यादव का माला पहनाकर स्वागत किया साथ ही पूरे स्टाफ को मिठाई खिलाकर बधाई दी। मामला कुछ इस प्रकार है कि 23 अप्रैल को रात्रि 9:30 से 9:45 बजे के बीच पिपरिया गांव पर तीन लुटे हुई ,तीनों ही लूट एक ही पारदी नाबालिग बच्चों के गिरोह ने अंजाम की, जिसमें एक लूट गिरजेश शर्मा के साथ दूसरी कवेली बाई रघुवंशी के साथ तीसरी लूट रामप्रकाश कुशवाह के साथ हुई थी। इन तीनों ही लूट में साइबर सेल की मदद से दो आरोपियों को पुलिस अधीक्षक निमिष अग्रवाल द्वारा बनाई गई टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इस गिरोह में अभी तक दो नाबालिग पारदी जाति के पकड़े गए हैं जिनसे दो मोटरसाइकिल और कानों के टॉप्स बरामद हो चुके हैं। तीनों लूटों में मात्र मंगलसूत्र बाकी है, शेष 5 आरोपियों की गिरफ्तारी होना अभी बाकी है, पांचों की गिरफ्तारी के लिए भी टीम पूरे प्रयास में लगी हुई हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version