पसगवां कोतवाली प्रभारी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​पसगवां कोतवाली प्रभारी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की कोतवली पसगवां प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने ईमानदारी की अनोखी मिसाल पेश की है।

पसगवां कोतवाली क्षेत्र की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी उचौलिया के पास लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 पर दिनांक 28-4-2018 को पापाजी ढाबा के पास खङे ट्रक में पीछे से आ रही टाटा मैजिक की टक्कर हो गई थी, जिसमें बारह लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें कुछ मृतकों का सामान बरामद हुआ था। मृतक राकेश कुमार पुत्र गोकुल प्रसाद निवासी काशीपुर पोस्ट मल्लापुर थाना तम्बौर जनपद सीतापुर के पास से नगद 35000 रूपये व कपड़ों सहित सामान बरामद हुआ था। जिसको कोतवाली प्रभारी ने सुरक्षित रख दिया था। आज पसगवां कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने ईमानदारी की मिसाल पेश करतें हुए मृतक राकेश कुमार के परिजनों को सूचना देकर बुलाया। परिजन सतीश कुमार तिवारी निवासी गाजियाबाद को नगद 35000 रूपये व कपड़ों सहित सामान देकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के इस ईमानदारी पूर्वक मिसाल को देख कर क्षेत्र में चारों और प्रशंसा की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version