विधालय इमारत के ऊपर से गुजरने वाला हाईटेंशन बिजली तार दे रहा है खतरे को दावत, स्कूली बच्चों व स्टाफ की जिंदगी खतरे में | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​
विधालय इमारत के ऊपर से गुजरने वाला हाईटेंशन बिजली तार दे रहा है खतरे को दावत, स्कूली बच्चों व स्टाफ की जिंदगी खतरे में | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के विकास खण्ड मोहम्मदी क्षेत्र के मोहम्मदी पुवाँयां रोड से शाहपुर राजेपुर जाने वाले मार्ग पर उच्च प्राथमिक विद्यालय मडैयां सुआताली में रसोई घर के ऊपर से ग्यारह हजार वोल्टेज की बिजली लाईन के तार निकले हुए हैं जिससे स्कूल में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है जबकि विद्युत वितरण निगम लिमिटेड गोलागोकर्णनाथ के खण्ड द्वितीय क्षेत्र में मोहम्मदी के बिजली विभाग के जे.ई और लाईनमैन अंजान बने हुए है।उच्च प्राथमिक विद्यालय मडैंया सुआताली में रसोई घर की छत के उपर से 11 हजार की हाईबोल्टेज बिजली लाइन गुजरी हुई है।जिसके कारण सैकडों बच्चों के सिर पर हर समय खतरा मण्डराता रहता है स्कूल में रसोई घर की छत के उपर तार बाँधकर बिजली सप्लाई चलती रहती है लेकिन इस बड़ी समस्या को न तो विद्यालय के प्रधानाचार्य ने किसी उच्चाधिकारी के संज्ञान में डाला है तथा न तो बिजली विभाग को सूचित किया गया है ऐसे में यदि कोई बड़ी घटना हो जायेगी तो इसका जिम्मेदार कौन होगा यह बड़ा सवाल बना हुआ है।ऐसे में एक दूसरे की लापरवाही का खामियाजा क्या छात्र छात्राओं को भुगतना पड़ेगा।इस पर न तो बैसिक शिक्षा अधिकारी कुछ कर रहे है और न ही बिजली विभाग कुछ कर रहा है।ऐसे में दोनो विभागों की लापरवाही से छात्र छात्राऔं की जिन्दगी खतरे मे पड़ी हुई है ।और बिजली विभाग भी अंजान बना हुआ है।शिक्षा विभाग खुलेआम बच्चों के साथ खिलवाड कर रहा है।विद्यालय में छत के उपर से हाईबोल्टेज ग्यारह हजार की लाईन निकली हुई है जिसके कारण लोगों को हर समय खतरा सताता रहता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version