वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील मोहम्मदी में रात्रि चौपाल प्रवास मिंयापुर कालोनी में मनाया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ,एसडीएम, इंस्पेक्टर, एडीओ पंयायत सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। ग्राम प्रधान श्यामकिशोर अवस्थी, सुशील त्रिवेदी , रमाकान्त द्विवेदी ,तपन मंडल, भवसिंधु महंत सहित सैकड़ों ग्रामवासी रहे भी उपस्थित रहे। आवास शौचालय, शौभाग्य योजना, उज्ज्वला, अंत्योदय, आयुष्मान भारत, बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क सहित तमाम विषयों की समीक्षा की गई।
एक किसान ने आकर मियांपुर गेहूं सेंटर की शिकायत की जिस पर विधायक बहुत नाराज हुए और एसडीएम से तत्काल कार्यवाही करने को कहा।
विधायक ने वायदा किया कि मियांपुर को रविन्द्र नगर पुनर्वास भूमि को संक्रमणीय कराने, पानी की टंकी, विद्दुतिकरण सहित तमाम काम कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा यह मेरे सपनों का गांव है।
