अधिकारियों की लापरवाही से खरीदी केन्द्रों पर खुले में रखा अनाज पानी में भीगा, सरकार को लगी लाखों की चपत | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT; 

अधिकारियों की लापरवाही से खरीदी केन्द्रों पर खुले में रखा अनाज पानी में भीगा, सरकार को लगी लाखों की चपत | New India Times​भिंड में बुधवार की रात हुई बारिश की वजह से खरीदी केन्द्रों पर खुले मे रखा गेहूं और सरसों भींग गए हैं जिस वजह से सरकार को लाखों रुपय का नुकसान हो गया है। ​अधिकारियों की लापरवाही से खरीदी केन्द्रों पर खुले में रखा अनाज पानी में भीगा, सरकार को लगी लाखों की चपत | New India Timesखरीदी केन्द्रों पर मौजूद कर्मचरियों का कहना है कि उन्होंने अधिकारियों को पहले ही आगाह कर दिया था लेकिन समय रहते माकूल इंतजाम नहीं किए गए जिससे किसानों से खरीदा गया अनाज भीग गया। दरअसल भिंड जिले मे बुधवार की रात भयानक आंधी के साथ बारिश हुई थी। इस आंधी में जहां एक तरफ दो मकान गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए थे वहीं बारिश की वजह से खरीदी केन्द्रों पर खुले में ऱखा गेंहू और सरसों के बोरे भीग गए हैं। रात के अंधेरे में तेज आंधी के बीच खरीदी केन्द्रों पर मौजूद कर्मचरियों ने तिरपाल डालकर अनाज को बचाने का प्रयास भी किया लेकिन नाकाम रहे। नतीजा बारिश के पानी से गेहूं और सरसो की बोरियां भीग गईं। अकेले भिंड कृषि उपज मंडी पर ही 1500 क्विंटल अनाज भीग गया है। खरीदी केन्द्र पर तैनात कर्मचरियों का कहना है कि उन्होंने अनाज के खुले में रखे होने की वजह से बारिश में भीगने का अंदेशा पहले ही अधिकारियों को बता दिया था लेकिन अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और हुक्म सुना दिया कि सिर्फ खरीदी करते रहें। अधिकारियों की इसी लापरवाही की वजह से लाखों रुपय का अनाज पानी मे भीग गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version