दयाशंकर पांडेय, प्रतापढ़ (यूपी), NIT;
प्रतापगढ़ जिले में जल निगम द्वारा एक पानी की टंकी एक करोड 4 लाख की बनी थी, जिसमे 15 लाख का घोटाला उजागर हुआ है। इस तरह सैकडों पानी की टंकी बनवाई गई थी, जिसमें करोड़ों रुपये का घोटाला उजागर होने की संभावना है।
जल निगम घोटाले में जिलाधिकारी शम्भू कुमार द्वारा एक प्राथमिकी सूचना रिपोर्ट दर्ज 5 अप्रैल 2018 को करवा दिया गया था। नगर कोतवाली में उसी के क्रम में आज पुलिस द्वारा राजेश खरे पूर्व अधिशासी अभियंता को गिरफ्तार करके CJM कोर्ट प्रतापगढ़ में पेश किया गया, उसके बाद जिला जेल VIP गाड़ी से भेज दिया गया। इस दौरान राजेश खरे पूर्व अधिशासी अभियंता जल निगम कुछ भी बताने से इनकार करते रहे, साथ मे आर.के श्रीवास्तव सहायक अभियंता जल निगम भी जेल भेजे गए।
सूत्रों व आम लोगों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को होटल में रखा गया था।
