वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी में ह्यूमन वेल्फेयर फाउंडेशन गोला जिला लखीमपुर खीरी द्वारा विश्व मजदूर दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन गोला नगर के सदर चौराहा पर किया गया, जिसमें ह्यूमन वेल्फेयर फाउंडेशन के चेयरमैन वारिस अली अंसारी ने मजदूरों का सम्मान किया और मजदूरों को फल वितरण किए और सभा को संबोधित किया। सभा को सम्बोधित करते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुरुआत 1 मई 1886 को हुई थी, जबकि भारत में1 मई के दिवस सबसे पहले चेन्नई में 1 मई 1923 को मनाना शुरू किया गया था।
महात्मा गांधी ने कहा था कि किसी देश की तरक्की उस देश के कामगारों और किसानों पर निर्भर करती है।
इस मौके पर सबील अहमद ,रियासत अली (एडवोकेट) ,नसीरुद्दीन(एड०),वकरुल्ला खा, नईम खान , मो० सुऐब अंसारी , अमीर हसन , जलीस अहमद , जमील मंसूरी , मनीष राठौर , मिश्री लाल गौतम , मुन्ना भाई के साथ मजदूर लोग मौजूद रहे।
