फुल मस्ती खेल भावना और रोमांच से भरा रहा पुलिस पत्रकार मैत्री क्रिकेट मैच, पुलिस -11 ने पत्रकार -11 को 34 रनों से हराया  | New India Times

अविनाश द्विवेदी, खंडवा (मप्र), NIT; 

फुल मस्ती खेल भावना और रोमांच से भरा रहा पुलिस पत्रकार मैत्री क्रिकेट मैच, पुलिस -11 ने पत्रकार -11 को 34 रनों से हराया  | New India Times​पुलिस पत्रकार मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन स्थानीय जिमखाना क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ। फुल मस्ती खेल भावना और एक दूसरे के सम्मान के साथ खेले गए इस मैच में पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन खुद पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ पत्रकार अनंत माहेश्वरी और देवेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में पत्रकार इलेवन ने भी आखिर तक संघर्ष किया लेकिन अंत में 34 रनों से मैच हार गया।
मैच में पुलिस ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 142 रनों का स्कोर खड़ा किया। पुलिस 11 की ओर से नवोदित डीएसपी पूनम चंद गुर्जर हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए पहले बल्लेबाजी में और फिर गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। इसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। पत्रकार इलेवन की ओर से विकास चौहान द्वारा 45 रनों की पारी खेली गई वही राजेश तेजी ने 18 रन देवेंद्र जायसवाल ने 14 रन और अन्य बल्लेबाजों ने मिलाजुला प्रदर्शन कर कुल 107 रन बनाएं। विकास चौहान को भी प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।​फुल मस्ती खेल भावना और रोमांच से भरा रहा पुलिस पत्रकार मैत्री क्रिकेट मैच, पुलिस -11 ने पत्रकार -11 को 34 रनों से हराया  | New India Times

आकर्षण का केंद्र रही ड्रिंक्स डाली

 मैच के दौरान एक पुलिस जिप्सी ड्रिंक्स ट्राली के बतौर तैयार की गई थी, जो कि मैदान पर आप और टाइम में पहुंचती थी और उससे कोल्ड ड्रिंक सर्व किया जाता था। साथ ही IPL म्यूजिक का भी साउंड सिस्टम के जरिए प्रदर्शन किया गया जो दर्शकों को आकर्षित कर रहा था। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने कहा कि यह मैच काफी प्रभावी था, पत्रकारों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस मैच से हम लोगों ने एक दूसरे का दिल जीता है। इस तरह के और मैच भविष्य में किए जाएंगे।

इस अवसर पर जिमखाना के सदानंद यादव और डी एस तोमर द्वारा भी सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र करने ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलें और शानदार खेल से भविष्य में और इस तरह के मैच आयोजित करने की संभावना जताई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version