भोपाल के हनुमान मंदिर में चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार | New India Times

अभिजीत श्रीवास्तव, भोपाल (मप्र), NIT; 

भोपाल के हनुमान मंदिर में चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार | New India Times​राजधानी भोपाल के चुनाभट्टी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में 25 अप्रैल की रात को मंदिर का ताला तोड़ दान पेटी से रुपए और भगवान के मुकुट चोरी करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को शनिवार को सूचना मिली कि मंदिर में चोरी करने वाले दो संदेही सर्वधर्म के पास देखे गए हैं। सूचना मिलते ही थाना कोलार के कॉन्स्टेबल भूपेंद्र शर्मा, कॉन्स्टेबल कंचन यादव डायल 100 से पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि चोरी का माल सर्वधर्म बी सेक्टर स्थित मात्रछाया अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर पर छुपाया हुआ है जहाँ से थाना कोलार के कांस्टेबलों ने पूरा माल बरामद किया और आरोपियों को थाने लेकर पहुंच गई।थाना कोलार ने पकड़े हुए चोरो की सूचना थाना चुनाभट्टी प्रभारी अवधेश भदौरिया को दी और आरोपियों को थाना कोलार ने थाना चुनाभट्टी के हवाले किया। थाना चुनाभट्टी ने आरोपियों से पूछताछ की तब दोनो ने मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया। ​भोपाल के हनुमान मंदिर में चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार | New India Timesपकड़े गए आरोपियों के नाम रिंकू फरकले उम्र 31 निवासी ए सेक्टर दामखेड़ा, संतोष रैकवार उम्र 38 निवासी सर्वधर्म कॉलोनी बी सेक्टर है। पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी के ऊपर पहले से ही कहीं मामले थानों में दर्ज हैं। दोनों आरोपियों से पुलिस ने 2 मुकुट, 4 गदे, 2 घंटी, आरती की थाली, दिया, तांबे के नाग देवता आदि समान बरामद किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना चुनाभट्टी प्रभारी अवधेश भदौरिया के अलावा एएसआई राम बाबू, आरक्षक कारण सिंग, पिंकू जाट एवं थाना कोलार से कंचन यादव भूपेंद्र शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version