ताईक्वान्डो खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT, ​ताईक्वान्डो खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर-खीरी शहर के बच्चों को शंशाक यादव एमएलसी लखीमपुर द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंनें ताईक्वान्डों खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट व ताईक्वान्डों राष्ट्रीय निर्णायक पास किए हुए बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किये। जिसमें से रतनेश कुमार और प्रिन्स वर्मा को ब्लैक बेल्ट बांधी गयी और नेशनल रेफरी का प्रमाण पत्र दिया गया। वहीं कलर बेल्ट में अपना हुनर आजमा रहे बच्चों को भी कलर बेल्ट टेस्ट पास करने पर प्रमाण पत्र व बेल्ट बांधीं गयी जिसमें से नबील खान, आलोक कुमार और अथर्व त्रिपाठी ब्लू वन बेल्ट, सानिया बानो, शाहनवाज खान व गौरव कुमार ब्लू बेल्ट ,दानिश खान ग्रीन वन बेल्ट, वीरेन्द्र कुमार गुप्त व अजय कुमार ग्रीन बेल्ट बांधकर आदि बच्चों को सम्मानित किया गया।

ताईक्वान्डो कोच नफीस मन्सूरी ने बताया कि रतनेश कुमार और प्रिन्स वर्मा दोनों बच्चें पिछले पांच वर्षों से ताईक्वान्डो सीख रहे हैं। इन दोनों ने जिला स्तर, राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है और नेशनल की तैयारी कर रहे हैं। इन दोनों को ताईक्वान्डो फेडरेशन ऑफ इन्डिया द्वारा राष्ट्रीय रेफरी के प्रमाण पत्र मिले हैं, वहीं कलर बेल्ट के प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश ताईक्वान्डो ऐसोशियेशन द्वारा प्राप्त हुये हैं।

सभी ताईक्वान्डो खिलाड़ियों को इस कार्यक्रम के अवसर पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सुमित्रा यादव उपस्तिथ रहीं। उन्होनें भी सभी बच्चों को अपना आशिर्वाद दिया। प्रमाण पत्र वितरण के समय बच्चों के अभिभावक एवं जितेन्द्र यादव, नाजिम अली एडवोकेट, अजीम अंसारी आदि उपस्थित रहे। उपस्थित माननीय शशांक यादव सदस्य विधान परिषद ने जनपद में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम कराने के लिये आगे सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

इस उपलब्धि से ताईक्वान्डो खिलाड़ियों में काफी हर्षोल्लास का महौल है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version