दयाशंकर पांडेय, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT;
बजरंग बहादुर सिंह निवासी देल्हूपूर के गेहूं के खेत से शनिवार को एक अज्ञात महिला का कंकाल (शरीर के कुछ अस्थि पंजर) स्थानीय देल्हूपुर पुलिस ने बरामद किया है। महिला का कंकाल मिलन से आसपास के लोगों में सनसनी फ़ैल गई है।
देल्हूपुर पुलिस चौकी प्रभारी श्री हरिशम्भू सिंह ने NIT संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि बजरंग बहादुर सिंह का खेत गांव के राम बहादुर पटेल ने खेती करने के लिए लिया है जिसमें गेहूं की फसल काटने गया तो उसने खेत में मानव खोपड़ी, अस्थि-पंजर सहित साड़ी और चूड़ियां पड़ी देखी, तब राम बहादुर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर चौकी प्रभारी देल्हूपुर पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए बरामद खोपड़ी और अस्थि-पंजर को दफनवा दिया तथा साड़ी, चूड़ियां आदि को सुरक्षित रखवा दिया है जिसके आधार पर अज्ञात महिला की शिनाख्त की जा सके। चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला का कंकाल दो महीने पुराना प्रतीत होता है। फिलहाल घटना स्थल से ऐसा कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं कि महिला कौन थी, कहां की है, उसके साथ कैसे घटना घटी ?
अभी 5 दिन के अंदर 1लाख 30 हजार की लूट अष्टभुजा नगर, दूसरी लूट शुक्रवार 2 लाख रुपये की जो कि SP कार्यालय से 50 मीटर की दूरी पर PWD के सामने घटना घटित हुई थी। लोगों की मानें तो मौके पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह नहीं जाते हैं। वही थाना मान्धाता क्षेत्र में महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैली हुई है।
थाना मान्धाता के इंस्पेक्टर MP सिंह ने कहा कि जो भी परिवार दावा करेगा उसका डीएनए कराना आवश्यक होता है।
