भिंड जिले में स्थित गल्ला मंडी का SDM संतोष तिवारी ने किया औचक निरीक्षण | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT; 

भिंड जिले में स्थित गल्ला मंडी का SDM संतोष तिवारी ने किया औचक निरीक्षण | New India Times​भिंड जिले में स्थित गल्ला मंडी का आज SDM संतोष तिवारी ने अपने दल के साथ औचक निरीक्षण किया। यहां पर उन्हें काफी अनियमितताएं मिलीं, जिसके बाद उन्होंने संबंधित सोसायटी संचालकों को इन कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश भी दिए। ​भिंड जिले में स्थित गल्ला मंडी का SDM संतोष तिवारी ने किया औचक निरीक्षण | New India Timesदरअसल अभी भिंड जिले में सरसों और मसूर की खरीदी चल रही है। इसमें सरकार के साफ निर्देश हैं कि किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। जिसके लिए अधिकारी लगातार मंडियों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में आज SDM संतोष तिवारी ने भी भिंड गल्ला मंडी का निरीक्षण किया। जहां पर तुलाई और ढुलाई में अनियमितताएं मिलीं। जो ढुलाई सुबह आठ बजे शुरु होनी चाहिए थी वह समय पर नहीं हुई, ऐसे में उन्होंने सोसाइटी संचालकों को कड़े निर्देश दिए हैं कि किसानों को कोई समस्या ना हो इसके प्रयास सुनिश्चित किए जाएं। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version