कोहिनूर ऑलवेज ब्राइट के तत्वावधान में "गुड टच और बैड टच" की बच्चों को दी गई जानकारी | New India Times

अरशद आब्दी, झांसी (यूपी), NIT; 

कोहिनूर ऑलवेज ब्राइट के तत्वावधान में "गुड टच और बैड टच" की बच्चों को दी गई जानकारी | New India Times​कोहिनूर ऑलवेज ब्राइट के तत्वावधान में “गुड टच और बेड टच” की बच्चों को जानकारी दी गई। कोहिनूर द्वारा अध्यक्ष वैशाली पुंशी की अध्यक्षता में आदर्श जूनियर हाईस्कूल में छोटे बच्चों को गुड टच और बेड टच की जानकारी दी गई।

सचिव फाबिहा खान ने बताया कि हमने सरकारी स्कूल इसलिये चुना क्योंकि यहाँ के बच्चों के माँ- बाप इतने शिक्षित और हाईटेक नहीं होते हैं। सहसचिव भूमिका सिंह ने बताया कि बढ़ते हुए चाइल्ड रैप केस चाइल्ड एब्यूज के केस को रोकने के लिए हमें अपने बच्चों को सिखाना होगा कि वो समझें कि कौन उसे किस इरादे से छू रहा है और गलत लगने पर अपने माता पिता को बताएं तो काफी हद तक ये हादसे रुक सकते हैं, इसके लिए हमारी कोहिनूर संस्था हर छोटे बड़े स्कूल और बस्तियों में जाकर इस विषय पर जानकारी देगी। सिमरन चड्ढा ने बताया कि हम इस प्रयास से बहुत सी मासूम बच्चियों को यौन शोषण से बचा सकते हैं इसलिए कोहिनूर हर सप्ताह इस मिशन को जारी रखेगा। इस मौके पर मीनू क़ुरैशी, फाबिहा खान, सिमरन चढ़ा, मीनू  कुरैशी, भूमिका सिंह आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version