अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT;
सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य से वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री जी से हुई चर्चा के क्रम में किसानों की फसल विक्रय की बढोत्तरी की दिशा में राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी कर दिये गये हैं।
नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री श्री लाल सिंह आर्य ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि किसानों की रवी फसल अच्छी हुई है, इसको देखते हुए उपार्जन कार्य के अन्तर्गत फसल क्रय में बढोत्तरी की जानी है, उनके इस दिशा में दिये गये सुझाव पर अमल करते हुए राज्य सरकार द्वारा आदेश जारी कर दिये गये हैं, इसमें भिण्ड जिले की प्राप्त औसत उत्पादकता आंकडो में संशोधन करते हुए रवी 2017-18 के फसल कटाई आंकडों के आधार पर प्राईस सपोर्ट स्कीम योजना की वीसी में 27 अप्रैल को विचारोपरांत लिए गए निर्णय अनुसार प्राईस सपोर्ट स्कीम रवी मार्केटिंग सीजन 2018-19 हेतु भिण्ड जिले में सरसों फसल की औसत उत्पादकता 13 क्विंटल प्रति हेक्टयेर के स्थान पर 18 क्विंटल प्रत हेक्टेयर निर्धारित कर दी गई है।
कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी द्वारा इस दिशा में विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिये गये हैं, साथ ही उपार्जन कार्य के अन्तर्गत मण्डियों में क्रय की जा रही सरसों, चना, मसूर, गेहूं, का निरीक्षण भी किया गया है। इसी दिशा में एसडीएम लहार श्री एमके शर्मा द्वारा अपने क्षेत्र की कृषि उपज मण्डियों में निरीक्षण किया जाकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया है। साथ ही एसडीएम भिण्ड श्री संतोश तिवारी, मेहगांव श्री अनिल बनवारिया, गोहद श्री डीके शर्मा द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र के उपार्जन केन्द्रों पर निरीक्षण किया है, साथ ही उपार्जन कार्य के लिए नियुक्त अधिकारी भी अपनी कार्रवाईयों को अंतिम रूप प्रधान कर रहे हैं।
