नेशनल हाइवे- 24 पर हुई बड़ी दुर्घटना, 2 महिलाओं सहित 13 की मौत व मोहम्मदी में भी एक महिला की मौत | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; 

नेशनल हाइवे- 24 पर हुई बड़ी दुर्घटना, 2 महिलाओं सहित 13 की मौत व मोहम्मदी में भी एक महिला की मौत | New India Times​उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील मोहम्मदी के थाना पसगवां के अंतर्गत उचौलिया पुलिस चौकी क्षेत्र में पापा जी ढाबा के सामने रोड के किनारे एक ट्रक खड़ा था जिसमें शाहजहांपुर से सीतापुर सवारियां लेकर जाने वाली मैजिक ने आज सुबह पीछे से टक्कर मार दी मैजिक में 17 लोग सवार थे टक्कर इतनी जोरदार थी कि जिसमें ड्राइवर सहित 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई बाकी घायलों को पुलिस द्वारा इलाज हेतु शाहजहांपुर जिला अस्पताल भिजवा दिया गया जहां 4 की इलाज के दौरान मौत हो गई। अब तक कुल 2 महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 3 माह के एक बच्चे सहित अन्य लोगों का इलाज शाहजहांपुर में चल रहा है। मृतकों में दो मृतकों को छोड़कर बाकी की पहचान हो गई है बाकी लोगों की पहचान के लिए पुलिस का प्रयास जारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह व एस.पी. खीरी डॉ एस चनप्पा मौके पर पहुंच चुके थे।​नेशनल हाइवे- 24 पर हुई बड़ी दुर्घटना, 2 महिलाओं सहित 13 की मौत व मोहम्मदी में भी एक महिला की मौत | New India Timesज्ञात हो कि डग्गामार वाहन भूसे की तरह सवारियां भरकर तथा मैजिक में आगे ड्राइवर सीट पर 5 सवारियां बैठा कर गाड़ी चलाते हैं जिसके कारण आए दिन दर्दनाक दुर्घटनाएं होती रहती हैं संबंधित अधिकारियों द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा और दुर्घटनाओं में लोग मौत के मुंह में समाते जा रहे हैं।

 इसके अलावा मोहम्मदी पुवायां बैरियर पर एक प्राइवेट बस द्वारा एक वृद्ध महिला को कुचल दिया गया जिस की मौके पर ही मौत हो गई और पहचान अभी तक नहीं हो सकी बस को पुलिस द्वारा अपने कब्जे में ले लिया गया है

नेशनल हाइवे 24 की दुर्घटना में मरने वालों के नाम:-

  • अनूप कुमार अवस्थी (22) पुत्र राजेश अवस्थी निवासी ग्राम टिकरा थाना रौजा जिला शाहजहांपुर।
  •  सरोज कुमार राजपूत (22) पुत्र भारत निवासी भौरा थाना विसवां जिला सीतापुर।
  •  रुकसार (25) पत्नी आजम निवासी कस्बा/थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर।
  •  पूनम (24) पत्नी राजेश निवासी कालेपुरवा थाना विसवां जिला सीतापुर।
  • वेदपाल पुत्र मदनलाल निवासी ग्राम शिवराजपुर थाना मैगलगंज जिला खीरी।
  • वसीम निवासी थाना सरधना जिला मेरठ।
  • नाजिम निवासी थाना सरधना जिला मेरठ।
  • वेदपाल निवासी ग्राम फरधान जिला शाहजहांपुर।
  • लल्लू पुत्र मूलचन्द्र निवासी बरौसा थाना हरगांव जिला सीतापुर,।
  • दुलारे निवासी ग्राम बरौसा थाना हरगांव जिला सीतापुर।
  • दो अज्ञात की भी मृत्यु हुई है। 

हादसे में घायलों की व्यक्तिओं मेंराजेश कुमार पुत्र मुकुल प्रसाद पांडे निवासी कालेपुरवा थाना विसवां जिला सीतापुर, प्रीति पुत्री राजेश निवासी कालेपुरवा थाना विसवां जिला सीतापुर, सविरुन निशा (50) पत्नी नसीम निवासी बुढ़ना जिला मुजफ्फरनगर, फहीम (10) पुत्र नसीम निवासी बुढ़ना जिला मुजफ्फरनगर, साजिया (2) पुत्री आजम निवासी बुढ़ना जिला मुजफ्फरनगर शामिल है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version