मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद ने किया पार्षद शाहवर मंसूरी को सम्मानित | New India Times

शेख नसीम, भोपाल, NIT; 

मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद ने किया पार्षद शाहवर मंसूरी को सम्मानित | New India Times​मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद ने आज वार्ड 19 के पार्षद शाहवर मंसूरी का उनके विकास कार्य और जन हितेषी कार्यो के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया हैं।

वार्ड 19 के पार्षद शाहवर मंसूरी ने पार्षद निधि से वार्ड में काफी विकास कार्य कराये हैं। नालियो का गहरीकरण और पक्का निर्माणकार्य कराया गया। सड़क, गलियो को क्रांक्रीट रोड बनाया गया हैं। बिजली,पानी कब्रस्तानो की बॉउंड्रीवाल कब्रस्तानो की साफ़,सफाई ,स्ट्रीट लाइट, बैठने के लिए बेंचों का निर्माण शाहवर मंसूरी ने अपने वार्ड में कराया हैं। 
इसके अलावा भी शाहवर मंसूरी आमजन के लिए भी पूरी ईमानदारी से उनकी मदद करते हैं। कई गरीबो की वो मदद करते हैं चाहे वो हिन्दू हो या मुसलमान । इन तमाम कार्यो को देखते हुए मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद ने पार्षद शाहवर मंसूरी का सम्मान किया हैं।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश मुस्लिम विकास परिषद के महामंत्री नसीमुद्दीन प्रदेश प्रवक्ता अनस अली प्रदेश सचिव एड. आकिल बशीर खान जिला उपाध्यक्ष रऊफ मुजद्दिदी जिला महामंत्री मुजाहिद खान,एड. समीर खान जिला संगठन सचिव मो,माजिद ब्लॉक सचिव मो, नोमान ब्लॉक अध्यक्ष मो, साजिद, तौसीफ खान और नवेद खान मुख्य रूप से उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version