मोहम्मद अय्यूब लीलगर को सीकर शहर कोतवाली की पुलिस ने 15 लाख रुपये कैश के साथ किया गिरफ्तार, सूदी कारोबारी है अय्यूब लीलगर | New India Times

अशफाक कायमखानी,सीकर (राजस्थान), NIT; ​मोहम्मद अय्यूब लीलगर को सीकर शहर कोतवाली की पुलिस ने 15 लाख रुपये कैश के साथ किया गिरफ्तार, सूदी कारोबारी है अय्यूब लीलगर | New India Timesपूरे देश की तरह राजस्थान के शेखावाटी जनपद मे भी महाजनी ब्याज खोरों का एक मजबूत बडा समूह पिछले कुछ सालों से दिन ब दिन तेजी के साथ पनप कर फलफूलता जा रहा है। जिनकी जद में आकर अनेक परिवारों ने सामूहिक व एकल तौर पर आत्महत्या करने को मजबूर हुये हैं व हो रहे हैं। अनेक परिवारों का घर उजड़ कर तार तार हो चुका है। अक्सर उक्त ब्याज खोरों के जबड़े मे भोले भाले लोगों की गर्दनें फंसने की तरह तरह की भयानक व दर्दनाक घटनाऐं खबरों के तौर पर मीडीया के मार्फत जनता के सामने आती रहती हैं। यदा कदा पुलिस विभाग इनके खिलाफ सख्त कार्यवाई भी करती रहती है लेकिन गैर कानूनी तौर पर महाजनी ब्याज का धंधा करने वाले अपने आप में सियासी व आर्थिक तौर पर मजबूत होते हैं। उनके खिलाफ जरा सी भी कार्यवाही होने पर उनके आकाओं का एक बडा तबका उनकी पैरवी में तूरंत आ खड़ा होता है, जिसके चलते चार कदम पुलिस प्रशासन के चलने के बावजूद पांच कदम पिछे मुड़ने पर कभी कभी मजबूर होना पड़ जाता है।

इस्लाम धर्म में उनके अनुयाइयों के लिये ब्याज के कारोबार पर सख्त मनाही के साथ साथ इसको “अपना मल खाने” के बराबर बताया गया है। एक हदीस के मुताबीक एक महिला की मन्नत पूरी होने पर उसने आप रसूल्लाह से पुछा कि मैंने मेरी फला मन्नत पुरी होने पर अपना मल खाने का तय किया था, पर अब मल नही खा सकती तो क्या करु? उन्होंने कहा कि जा किसी ब्याज खौर की दीवार की छांव में बैठकर खाना (भोजन) खा ले। वो खाना उस छाया में खाने का मतलब ही मल खाने समान है,  फिर भी आज बडी तादात में मुस्लिम युवक पता नहीं क्यों भटकते हुये इस ब्याज खौर काम में किसी ना किसी रुप मे शामिल होकर अपना जीवन व आखिरत बर्बाद करने को तूले होने के साथ साथ समुदाय में एक गलत परम्परा को फैलाकर आर्थिक असंतूलन पैदा कर रहे हैं। ​

26 अप्रेल को चुरु शहर के रहने वाले बडे स्तर का महाजनी ब्याज दर पर धंधा करने वाले मोहम्मद अय्यूब लीलगर को सीकर शहर कोतवाली पुलिस ने हिम्मत दिखाते हुये शहर के फतेहपुर रोड़ पर स्कार्पियो गाड़ी में 15 लाख रुपयों के साथ गिरफ्तार करने मे कामयाब हुई है। उससे कोतवाल महावीर सिंह राठोड़ की देखरेख में पुलिस द्वारा जारी पूछताछ में अनेक खूलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। जनपद में अय्यूब तो एक मात्र नाम सामने आया है लेकिन मुस्लिम समुदाय में भी सैकड़ों उक्त तरह के अय्यूब मोजूद रहकर इस तरह के काले धंधे मे सलग्न हैं, जो किसी ना किसी रुप में ब्याज खोरी के काले धंधे को मजबूती प्रदान करते हुये समाज को गर्क में धकेलने में लगे हुए हैं। समुदाय में भी एक अलग तरह का अलमिया बनता जा रहा है कि उक्त ब्याज खोर लोगों को सामाजिक स्तर पर दरकिनार करने के बजाय अनेक तरह की झूठी व गलत दलीलें देकर उन्हें कभी कभी सिरमोर बताकर उन्हें हम नवाजने लगते हैं।

शेखावाटी जनपद के मुस्लिम समुदाय में भी कुकुरमुत्ते की तरह किसी ना किसी रुप में ब्याज खोरी के धंधे वाले युवकों की धीरे धीरे एक फौज उभरती नजर आने लगी है। लेकिन इन सब हालातों के बावजूद भी सुखद अहसास देने वाली सीकर शहर के जाट बाजार से यह खबर भी मिलती है कि वहां के रहने वाले हाजी इस्लामुद्दीन शेख पीर साहब नामक सामाज सेवक “तौसीफ समाज सुधार समिती” नामक संस्था बनाकर उसको रजिस्टर्ड करके बिना सूदी लोन का एक अच्छा खासा काम पिछले तीस साल से चला रखा है। जिस समिति के चलते अब तक हजारों लोगों ने बगैर ब्याज का लोन लेकर अपने व परीवार पर आई अचानक आफत से लड़कर कामयाबी पाकर आज भी जीवन को सूखमय हालत में बीता रहे हैं। समिति की पहली आसान किस्तों में लोन की वापसी एवं दूसरी बैतुलमाल स्कीम के तहत लोगों की आर्थिक मदद ने अनेक परिवारों को अंधेरे की घुटन से निकालकर उजाले में ला खड़ा किया है। आज शेखावाटी जनपद के मुस्लिम समुदाय के युवको में ब्याज को लेकर दो धारायें निकल पड़ी हैं। एक धारा में अय्यूब जैसे सैकड़ों युवाओं का दिन दूना रात चोगूनी की तरह विस्तार हो रहा है, वही दूसरी तरफ हाजी इस्लामुद्दीन शेख जैसै एक मात्र युवक सालों से आज भी मात्र एक ही व्यक्ति के तौर पर वगैर ब्याज लोन स्कीम चला रहा है।

कुल मिलाकर यह है कि मुस्लिम समुदाय को सोचना होगा कि आज एक तरफ मोहम्मद अय्यूब लीलगर जैसे ब्याज खोर लोगों की बढती तादात को रोकना होगा, वहीं बिना ब्याज के लोन देने वाली स्कीम चलाने वाले शेखावाटी के एक मात्र हाजी इस्लामुद्दीन शेख पीर साहब जैसे सैकड़ों लोगों को पैदा करके उनको आगे बढाने के तरीके तलाश करना होगा। दूसरी तरफ गैर कानूनी तौर पर महाजनी ब्याज का धंधा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने वाले पुलिस अघिकारियों के पक्ष में एवं उन्हें प्रोत्साहीत करने के लिये आगे आकर सबको खडा होना होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version