परसराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT;
सागर जिला के देवरी कला, ग्राम छीर में नेशनल हाइवे नंबर 26 के किनारे नहर में सड़ी गली अवस्था में अज्ञात युवक की लाश पुलिस ने बरामद की है।
टीआई गिरीश धुर्वे ने बताया कि फोन पर सूचना मिलने पर शुक्रवार की शाम को नेशनल हाइवे 26 के किनारे तीर गांव की नहर में मिट्टी में दबी हुई सड़ी गली हालत में युवक की लाश मिली है जो धारी वाली काली टी-शर्ट पहने हुए है। युवक की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि युवक की लाश चार-पांच दिन पुरानी हो सकती है जो सड़ जाने से बदबू मार रही है। उन्होंने बताया कि अज्ञात युवक की लाश संदिग्ध है जिसकी जांच के बाद ही यह बताना संभव होगा कि युवक की हत्या हुई है या आत्महत्या ? पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
