मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT;
ठाणे जिले के भिवंडी एसटी डिपो में बस पलटाते समय आटो रिक्शा को एसटी की टक्कर लगी। इसके बाद रिक्शा चालकों ने एसटी चालक की बुरी तरह पिटाई की। इसमें गंभीर रूप से घायल एसटी चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना का यवतमाल डिपो के चालक, वाहक व अन्य एसटी कर्मचारियों ने तीव्र शब्दों में निषेध किया है। उन्होंने इसके विरोध में कामबंद आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में उन्होंने यवतमाल के एसटी के विभागीय नियंत्रकों को निवेदन दिया।
निवेदन में एसटी कर्मियों ने कहा है कि इस गंभीर मामले की शासन व प्रशासन ने दखल नहीं दी है। बस चालक की मृत्यु के लिए दोषी रिक्शा चालकों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है, इससे कर्मचारियों में काफी नाराजगी है। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई करने और एसटी कर्मचारियों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
