हज-2018 के हज यात्रियों की किश्त राशि में संशोधन | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; 

हज-2018 के हज यात्रियों की किश्त राशि में संशोधन | New India Times​हज-2018 में जाने वाले 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिये जमा की जाने वाली राशि में संशोधन किया गया है। हज कमेटी ऑफ इण्डिया द्वारा अब भोपाल इम्बार्केशन प्वाइंट से जाने वाले प्रति बच्चे के लिये 13 हजार 150 रुपये, मुम्बई इम्बार्केशन से जाने वाले प्रति बच्चे के लिये 12 हजार 250 रुपये एवं नागपुर इम्बार्केशन से जाने वाले प्रति बच्चे के लिये 12 हजार 450 रुपये जमा करने होंगे।

इसके अतिरिक्त हज-2018 में जाने वाले ऐसे हज यात्री, जिन्होंने पूर्व में हज/उमरा किया हो, उन्हें अपने विकल्प अनुसार जमा की जाने वाली राशि के अतिरिक्त भारतीय मुद्रा में 35 हजार 202 रुपये जमा करना होंगे। यदि पूर्व में हज/उमरा किये हुए ऐसे यात्री, जिन्होंने अपना नया पासपोर्ट बनवाया हो और हज/उमरा किये होने की सूचना नहीं दी होगी, उन्हें मक्का में बॉयोमेट्रिक मेचिंग मशीन द्वारा क्रास चेक किया जायेगा और उन्हें इमीग्रेशन के पूर्व 2 हजार सऊदी रियाल देना होगा।

By nit

Exit mobile version