वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम भरतपुर में विद्युत पोल के शार्ट सर्किट से वेद प्रकाश पुत्र श्री राम के घर ममें आग लग गई, आग लगने से रुचि देवी पत्नी रोहित कुमार तिवारी उम्र 26 वर्ष, अहम तिवारी पुत्र रोहित कुमार तिवारी उम्र 3 वर्ष, आस्था तिवारी पुत्री रोहित कुमार तिवारी उम्र 4 माह भीषण आग में झुलस गए।
इस आआगजनी घर में रखा अनाज 1 कुंटल लाही, मसूरी एक कुंटल व 25 कुंटल गेहूं ,दो बैल एक बछड़ा एक गाय अपने पुत्र के मुंडन संस्कार हेतु रखे ₹30000 व अन्य सामान कपड़े तथा कीमती जेवर आदि जलकर राख हो गए।
सूचना पाकर मौके पर भाकियू लोकतांत्रिक के गोला तहसील अध्यक्ष महेश चंद्र वर्मा एडवोकेट, मीडिया प्रभारी विकास शुक्ला ,राजेश गौतम, ठाकुर रामचंद्र सिंह, पुष्पेंद्र वर्मा के साथ पहुंच कर पीड़ित परिवार की सहायता हेतु गोला तहसीलदार को फोन कर शासन द्वारा आर्थिक मदद दिलाए जाने को कहा तहसीलदार ने हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।
