दो पक्षों का विवाद निपटाने गए चौकी इंचार्ज पर प्राण घातक हमला | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​
दो पक्षों का विवाद निपटाने गए चौकी इंचार्ज पर प्राण घातक हमला | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के थाना पलिया क्षेत्र की चौकी मझगंई क्षेत्र में दो पक्षों के विवाद में हुए हमले में चौकी इंचार्ज अजय कुमार शर्मा घायल हो गये हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला यह हुआ कि विवाद के समय एक पक्ष ने लाठी डंडो व धारदार हथियार से चौकी इंचार्ज पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में चोटें आयी। घायल दरोगा को पलिया प्राथमिक स्वास्थ केंद्र लाया गया ,जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ.एस. चिन्नपा ने पलिया थाने को आदेश दिया कि हमलावरों को चिन्हित करके उनके खिलाफ उचित कार्यवाही करें। पलिया पुलिस आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही करने में जुट गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version