दलालों के कारण परेशान है पंजाब एण्ड सिंध बैंक के खाताधारक | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​दलालों के कारण परेशान है पंजाब एण्ड सिंध बैंक के खाताधारक | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की निघासन तहसील क्षेत्र के निघासन पलिया स्टेट हाइवे पर ब्रह्मनपुर में खुलीं पंजाब एण्ड सिंध बैंक जिसमें दलालों व बैंक मैनेजर के आगे ग्रामीणों को कैश लेन देन में काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। एक तरफ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी का कहना था कि किसानों व ग्रामीणों को बैंक में लेन देन में कोई भी दिक्कत होती है तो उस स्टाफ की जांच कर तत्काल क़ानूनी कार्यवाही का निर्देश दिया जाएगा वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों का कहना है कि गेट पर पोस्टर लगा है जिसमें लिखा है कि आज कैश नहीं है, वहीं जानकारी के अनुसार पता चला कि लगभग एक सप्ताह से बैंक में कैश न होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब एण्ड सिंध बैंक बम्हनपुर में मौजूद स्टाफ जो दलालों के आगे ग्रामीणों से बदसलूकी से बात करते हैं जिससे वहां के खाताधारक बैंक स्टाफ से परेशान हैं। ​दलालों के कारण परेशान है पंजाब एण्ड सिंध बैंक के खाताधारक | New India Timesएक ताजा मामला सामने आया है जिसमें पीड़ित सरवन कुमार निवासी बम्हनपुर जो पिछले एक महीने से ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए बैंक के चक्कर लगा रहा है मगर दलालों के आगे पंजाब एण्ड सिंध बैंक बम्हनपुर के मैनेजर पीड़ित ग्रामीण की कोई भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है।

बताते चलें कि बम्हनपुर में दो बैंको में सैकड़ों गांव के खाता धारक जुड़े हुए हैं जिन्हें कैश निकालने के लिए बम्हनपुर बैंकों में जाना पड़ता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version