dited by Abrar Ahmad khan, Lucknow, NIT;
एनआईटी के झाँसी ब्यूरो चीफ ने आज के इस फितना व फसाद के दौर में इंसानियत की मिसाल कायम कर लोगों को ईमानदारी व इंसानियत का पैगाम दिया है।
अरशद आब्दी को राजा पुर निवासी अनारी लाल का एंड्रॉयड फोन एवं क़रीब 2000 रुपये जो के झाँसी खंडेराव गेट पुलिस चौकी की के समीप 18 जनवरी 2018 को रात 11 बजे सड़क पर मिला जिसको अगले दिन सुबह अरशद आब्दी ने अनारी लाल को खुद फोन करके सूचित किया कि उनका फोन मेरे पास है अतः आप झाँसी मिनर्वा पुलिस चौकी से प्राप्त कर लें। इस तरह पुलिस चौकी संजीव कुमार जी के हाथों से अनारी लाल राजा पुर निवासी को उनका मोबाइल व पैसे वापस कर मानवता की एक बार मिसाल क़ायम की। इसी तरह 22 अप्रैल की रात लगभग 10:30 बजे अरशद आब्दी अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने शहर कोतवाली से झोकनबाग पेट्रोल पंप के लिए निकले थे कि झाँसी के गोविंद चौराहे पर एक्टिवा सवार दो लोगों के गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से दोनों व्यक्ति गम्भीर रूप से घालय हो गये एवं किसी तरह अपनी गाड़ी एक्टिवा से दोनों व्यक्ति वहाँ से चले गए, जाने के बाद अरशद आब्दी N.I.T. ब्यूरो चीफ ने देखा कि उन एक्टिवा सवारों के 5000 रुपये ज़मीन पर पड़े हुए थे एवं एक्टिवा सवार दोनों व्यक्ति जा चुके थे, तभी अरशद आब्दी ने उन एक्टिवा सवार लोगों की तलाश जारी की और बहुत कोशिश करने पर वो एक्टिवा सवार लोग झाँसी ज़िला चिकित्सालय के पास मिल गए जिनके नाम राहुल सुनार झाँसी सराफ्रा और दूसरा व्यक्ति जो के किसी अन्य शहर का था और उसका रिज़र्वेशन भी था जो व्यापार के काम से झाँसी आया हुआ था, अरशद आब्दी ने उन दोनों व्यक्तियों को उनको सारा रुपया एवं उनका रिज़र्वेशन टिकट वापस कर दिया जिस पर दोनों एक्टिवा सवार लोगों ने अरशद आब्दी का शुक्रिया अदा किया और कहा कहा आज के युग में अरशद आब्दी जैसे लोग बहुत कम मिलते है एवं दोनों ने अपना रुपये वापस पा कर अरशद आब्दी को दुआ के साथ धन्यवाद दिया। इस तरह अरशद आब्दी एक बार फिर इंसानियत की मिसाल कायम की।
