भोपाल पुलिस ने कुख्यात बदमाश जुबेर और उसके साथियों को असलहा समेत किया गिरिफ्तार, महिलाओं ने बदमाशों की चप्पलों से की पिटाई | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; 

भोपाल पुलिस ने कुख्यात बदमाश जुबेर और उसके साथियों को असलहा समेत किया गिरिफ्तार, महिलाओं ने बदमाशों की चप्पलों से की पिटाई | New India Times​डीआईजी धर्मेंद्र चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को  बताया कि कल शनिवार रात 1 बजे निशातपुरा टीआई को सूचना मिली की बड़वई बायपास रोड पर कुछ लोग लूटपाट कर रहे हैं। जिसके बाद निशातपुरा टीआई तत्काल अन्य थानों में जानकारी देते हुए मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ कर जब सख्ती से पूछताछ की तो गिरोह के सरगना अपनी पहचान जुबेर बताई, जिस पर पहले से ही 49 अपराध दर्ज हैं। 

इसके अलावा जुबेर का साथ दे रहे वसीम उम्र 28 साल, मोहम्मद दानिश उम्र 20 साल, सैय्यद अमन उम्र 21 साल, सलमान अहमद उम्र 25 साल, मोहम्मद अरबाज उम्र 20  साल, मोहम्मद मोहसिन खान उम्र 29 साल पर आईपीसी की धारा 399 और 402 व आर्मस ऐक्ट के तहत मामला  दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मौके से लुटेरों के पास से 4 कट्टे, एक 315 बोर कट्टा, चाकू, 21 राउंड जिंदा कारतूस, 1 रापी, 2 मोटरसाइकिल, 9 मोबाइल, मिर्ची पाउडर, टार्च और 31 हजार रुपए नगद जप्त किए।

पुलिस की इस सफलता के बाद भोपाल आईजी जयदीप प्रसाद ने टीम को 30 हजार रुपए नगद और प्रशंसा पत्र देकर पुरस्कृत किया।​
भोपाल पुलिस ने कुख्यात बदमाश जुबेर और उसके साथियों को असलहा समेत किया गिरिफ्तार, महिलाओं ने बदमाशों की चप्पलों से की पिटाई | New India Times

महिलाओं ने बदमाशों की चप्पलों से की पिटाई

निशातपुरा थाना पुलिस ने बाणगंगा चौराहे पर आरोपी जुबेर और उसके साथी आरोपियों का जुलूस निकाला जहां स्थानीय महिलाओं ने आरोपियों की चप्पलों से जमकर पिटाई की।

By nit

Exit mobile version