फ़राज़ अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; 
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 के मतदान में जनपद के शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम अन्तर्गत मदरसा सामिया गाजिया फैजुल उलूम बख्शीपुरा, बहराइच में उपस्थित लोंगो से संकल्प पत्र भरवाया गया तथा शपथ दिलाया गया और लोकतन्त्र के महत्व को बताया गया तथा विकास खण्ड तेजवापुर के ग्राम पंचायत खसहा मोहम्मदपुर में मतदाता चैपाल आयोजित कर लोंगो जागरूक किया गया।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के ब्लाक लेवल फैसिलेटटर रउफ अली सिद्दीकी, मोहम्मद मुबीन, अजय चैधरी, इरशाद अहमद, मदरसा प्रधानाचार्य मौलाना मो. मुसअब खां सहित छात्र-छात्राएं एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
