गेहूं क्रय केन्द्रों पर सरकार के निर्देशों की खुलेआम उड़ाई जा रही हैं धज्जियां | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​गेहूं क्रय केन्द्रों पर सरकार के निर्देशों की खुलेआम उड़ाई जा रही हैं धज्जियां | New India Timesउत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिला के तहसील मोहम्मदी में योगी सरकार के निर्देशों की खुलेआम मोहम्मदी गेहूं क्रय केन्द्रों पर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।किसान गेहूं लेकर जाता है तो उसको यह कह कर टाल दिया जाता है कि बारदाना नहीं है। तीनों सेंटरों पर पैसे की दम पर कार्यक्रम चल रहा है।अगर पैसा है या कोई पावर है तो सेंटरों पर किसानों का गेहूं तोला जाता है,  आम जनता का कोई पुरसाहाल नहीं है। ​

गेहूं क्रय केन्द्रों पर सरकार के निर्देशों की खुलेआम उड़ाई जा रही हैं धज्जियां | New India Timesप्रभारियों का कहना है कि यहां जमीन में गेहूं डाल दीजिए अगर बरसात हुई तो उसके जिम्मेदार हम नहीं होंगे। यहां अव्यवस्थाओं का बोलबाला है, किसानों के लिए कोई व्यवस्था मंडी समिति के अंदर नहीं है। किसानों के लिए पानी तक की व्यवस्था नहीं है, यहां पानी के लिए किसान तरस रहे हैं। कई हफ्ते से पानी की टंकी भी बंद पड़ी है जबकि बारदाना के कई लगी गाठे सामने लगी हुए नजर आ रहे हैं। अगर किसान उनसे पूछता है कि बारदाना तो आपके पास है तो उसके ऊपर उनसे सुविधा शुल्क मांगा जाता है जिसको लेकर किसानों के चेहरों पर मायूसी छा जाती है और घर वापस चले जाते हैं। यह कब तक चलता रहेगा? क्या किसान को इससे निजात मिल पाएगी???

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version