अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर मनाई गयी भगवान परशुराम जयंती | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर मनाई गयी भगवान परशुराम जयंती | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भाजपा के विजय शुक्ला रिंकू ने भगवान परशुराम के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके सम्पूर्ण जीवन का व्याख्यान बड़े ही मार्मिक ढंग से किया तथा उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर देश व समाज में अच्छे कार्य करने को कहा। इस शुभ अवसर पर हरिद्वारी बाजपेयी, सुशील बाजपेयी, अरूण अवस्थी, धीरज बाजपेयी, अंकित मिश्रा, सरोज मिश्रा, हरिओम मिश्रा, अमित पाण्डेय, अरमान मिश्रा सहित भारी संख्या में ब्राह्मण उपस्थित रहे।

मितौली तहसील में तहसील अधिवक्ता संघ मितौली ने अधिवक्ता सभागार में अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती का आयोजन किया गया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सतीश मिश्र, महामंत्री रामअवतार मिश्र, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश कुमार बा​
जपेयी, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्र, पूर्व महामंत्री पंकज बाजपेई ,मीडिया प्रभारी प्रभात अवस्थी, एडवोकेट प्रदीप कुमार मिश्र, बृजेश कुमार मिश्र ,सहित समस्त अधिवक्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version