अबरार अहमद खान/संदीप तिवारी, पन्ना (मप्र), NIT;
पन्ना पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल खान को मीडिया के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पन्ना पुलिस का एक आरक्षक नशे की हालत में पड़ा हुआ है। सूचना के प्राप्त होने के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने लाइन में पदस्थ सूबेदार सौरभ सिंह को मौके पर इस सूचना की पुष्टि के लिए भेजा, वहां जाकर सूबेदार सौरभ सिंह ने देखा कि आरक्षक क्रमांक 10 विजय प्रताप सिंह जो कि पुलिस लाइन पन्ना में पदस्थ है आराम गंज हाउस आगरा मोहल्ला के पास नाली में नशे की हालत में पड़ा हुआ है। विजय प्रताप सिंह जो कि दिनांक 14 अप्रैल 20 18 से अपनी ड्यूटी से गायब रहे हैं जिनकी गैरहाजिरी भी पुलिस लाइन में दर्ज है उसे ऐसी हालत में मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा उसे अस्पताल ले जाकर उसका मेडिकल कराया गया। मेडिकल टेस्ट में आरक्षक का शराब पीना पाया गया। बताया जाता है कि आरक्षक के लगभग 9 वर्ष के सेवाकाल में कर्तव्य में लापरवाही एवं अनुपस्थिति के संबंध में 9 बार दंड से उसे दंडित भी किया गया है। पूर्व में भी शराब पीकर उत्पात मचाने के तथ्यों पर आरक्षक की दो बार विभागीय जांच भी की जा चुकी है जिसमें एक बार उसे लघु दंड से दण्डित किया गया था पर अपीली आदेश के माधयम से उसे एक बार सुधार का मौका दिया गया, पर इस बार NIT ने इस खबर को प्रमुखता से चलाया की शराबी पुलिस आरक्षक शराब पीकर नाली में पड़ा हुआ है। पुलिस आरक्षक पन्ना की इस खबर की जानकारी पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल को NIT मीडिया के द्वारा हुई कि पन्ना पुलिस का एक आरक्षक नशे की हालत में पड़ा हुआ है। सूचना के प्राप्त होने के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने लाइन में पदस्थ सूबेदार सौरभ सिंह को मौके पर जाकर सूचना की पुष्टि के लिए भेजा वहां जाकर सुबेदार सौरभ सिंह ने देखा कि आरक्षक 10 विजय प्रताप सिंह जो की पुलिस लाइन पन्ना में पदस्थ हैं आरामगंज हाउस आगरा महल्ला के पास नाली में नशे की हालत में पड़ा हुआ है। पुलिस जानकारी के अनुसार विजय प्रताप सिंह जो कि दिनांक 14 अप्रैल 20 18 से अपनी ड्यूटी से गायब रह रहे हैं जिनकी गैर हाजरी भी पुलिस लाइन में दररज है उसे ऐसी हालत ने मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा उसे अस्पताल ले जाकर उसका मेडिकल कराया गया मेडिकल में शराब पीना पाया गया जिस पर एसपी रियाज इकबाल द्वारा संज्ञान में लेकर आज पुलिस सेवा से आरक्षक विजय सिंह को बर्खास्त कर दिया गया।
